Skip to main content
Language
Stayfree® India Logo
  1. होम
  2. Articles
  3. पीरियड क्या होता है?
spotting preventive care
पीरियड्स दौरान

पीरियड क्या होता है?

पीरियड आना एक प्राकृतिक और स्वस्थ प्रोसेस है, इसमें महिलाओं के गर्भाशय की परत निकलती है। जानें कि आमतौर पर पीरियड कितने समय तक चलता है और इसे कैसे मैनेज करें।

  • माहवारी (पीरियड) क्या है?
  • मेरा पीरियड आने वाला है, इसके क्या-क्या संकेत हैं?
  • पीरियड साइकिल क्या है?
  • क्या माहवारी में परेशानी होती है?
  • पीरियड के समय होने वाले दर्द को कैसे कम करें?
  • पीरियड के वक़्त काम आने वाले अलग-अलग प्रोडक्ट कौन से हैं?/पीरियड मैनेजमेंट के अलग-अलग प्रोडक्ट कौन से हैं?
  • ज़रूरी बातें

ज़्यादातर लड़कियों में प्यूबर्टी के दौरान ही मेंस्ट्रुएशन (माहवारी) शुरू हो जाता है, यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें बच्चों में कई तरह के शारीरिक और भावनात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं और वो बच्चे से बदलकर एक वयस्क बन जाते हैं।11 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के बीच मेंस्ट्रुएशन होना बिलकुल सामान्य बात है, क्योंकि हर शरीर का काम करने का अपना तरीका होता है। हमने एक गाइड बनाई है जो आपके शरीर में होने वाले इन बदलावों को समझने में मदद करेगी।

माहवारी (पीरियड) क्या है?

पीरियड या माहवारी एक सामान्य प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है जिसमें आपके यूटेरस के अंदर से रक्त और ऊतक, वजाइना के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। यह आमतौर पर महीने में एक बार होता है। लड़कियों के शरीर में पीरियड की शुरुआत होने का मतलब है कि उनका शरीर अपने आप को संभावित गर्भावस्था (प्रेगनेंसी) के लिए तैयार करता है। एस्ट्रोजन, और प्रोजेस्ट्रोन जैसे हॉर्मोन अंडाशय (ओवरी) से निकलते हैं। ये वो फ़ीमेल सेक्स हॉर्मोन हैं जो यूटेरिन लाइनिंग या एंडोमेट्रियम का बनना शुरू कराते हैं जोकि एक फर्टिलाइज़्ड एग को पोषित करते हैं।

यही हॉर्मोन ऑव्युलेशन के दौरान किसी एक ओवरी में से एग निकालने की प्रक्रिया को भी शुरू करते हैं। यह एग फेलोपियन ट्यूब से होकर गुजरता है और यूटेरिन लाइनिंग से जुड़ जाता है - जोकि फ़र्टिलाइज़ेशन के लिए तैयार है।

यह लाइनिंग बनने, टूटने, और निकलने में करीब 28 दिन लेती है। ज़्यादातर महिलाओं में पीरियड साइकिल 21 से 35 दिनों के बीच में कभी भी होती है।

Content is restricted by privacy settings. Please review your cookie settings to enable access.

What is a Period? - Image 1 - Stayfree - hi-IN

मेरा पीरियड आने वाला है, इसके क्या-क्या संकेत हैं?

अगर आपके पीरियड तब भी शुरू नहीं हुए, तो ये आमतौर पर आपके स्तन के विकसित होने के दो साल बाद शुरू हो जाते हैं। लेकिन और भी ऐसे संकेत हैं, जो ये बता सकते हैं कि आपका पहला पीरियड कब आने वाला है। करीब उसी समय के दौरान आपको आपके प्यूबिक एरिया में बाल आते दिखने लगेंगे और एक म्यूकस जैसा डिस्चार्ज दिखेगा जोकि साफ़, सफ़ेद, या हल्का पीला रंग का होता है। ये दोनों ही संकेत यह बताते हैं कि आपका पहला पीरियड आने ही वाला है। यह वीडियो प्यूबर्टी और आपके पीरियड के शुरुआत के बीच के संबंध को और बेहतर तरीके से समझने में आपकी मदद करेगा।

अगर आपक मेंस्ट्रुएशन की शुरुआत हो चुकी है, तो कुछ ऐसे संकेत जो हमेशा आपको यह बताएँगे कि आपके पीरियड आने वाले हैं, वो हैं

  • आपको प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के संकेत दिखाई दे सकते हैं।

  • आपको पेट का फूलना और गैसीय महसूस हो सकता है।

  • आपको मुहांसे आ सकते हैं

  • आपको पेट में दर्द भी हो सकता है

  • आपको सिर दर्द भी हो सकता है

पीरियड के इन संकेतों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इससे आप सेनेटरी पैड्स और टेम्पन्स जैसे पीरियड में काम आने वाले प्रोडक्ट रखकर पहले से ही इसके लिए तैयार रह सकते हैं।

पीरियड साइकिल क्या है?

पीरियड साइकिल या मेंस्ट्रुअल साइकिल आपके पीरियड के पहले दिन और अगले पीरियड के बीच का समय है। उदाहरण के लिए अगर आपका पिछले पीरियड 10 जनवरी को शुरू हुआ था और आपका अगला पीरियड 8 फरवरी को आया, तो इसका मतलब है कि आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल 10 जनवरी से 8 फरवरी के बीच का समय है। इस इन चार चरणों में अच्छे से समझा जा सकता है:

  • आपकी यूटेरिन लाइनिंग 28 दिनों में मोटी हो जाती है और आपके पीरियड शरू होने पर टूटने लगती है। आपके पीरियड का पहला दिन आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल का पहला दिन होता है।

  • औसतन एक पीरियड 2 से 7 दिनों तक चल सकता है और इस समय के दौरान यूटेरिन लाइनिंग टूटटी है और वजाइना से बाहर निकल जाती है। जैसे ही आपका पीरियड ख़त्म होता है यूटेरिन लाइनिंग फिर से मोटी हो जाती है - ताकि संभावित प्रेगनेंसी के लिए तैयार हो सकें।

  • चौदवे दिन के करीब, ओवरी एग बाहर निकालती हैं और इस प्रक्रिया को ओव्यूलेशन कहते हैं, यहाँ से यह एग यूटेरस में जाकर यूटेरिन लाइनिंग से जुड़ जाता है।

  • अगर इस पीरियड के दौरान, एग फर्टिलाइज़्ड नहीं होता है, तो यूटेरस की लाइनिंग टूट जाती है और बाहर निकलने लगती है और फिर से पीरियड आ जाता है।

What is a Period? - Image 2 - Stayfree - hi-IN

प्यूबर्टी की शुरुआत से यह पूरी साइकिल बार-बार होती है मतलब आपके पहले पीरियड से लेकर मेनोपॉज़ तक, मतलब आपका पीरियड आना बंद होने तक। ज़्यादातर महिलाओं को 40 वर्ष की उम्र के बाद से 50 वर्ष की उम्र के दौरान मेनोपॉज़ के लक्षणों का और फिर पीरियड पूरी तरह से बंद हो जाने का अनुभव होने लगता है।

जब आपके पीरियड आना शुरू होते हैं, आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल कुछ सालों के लिए अनियमित होती है और इसके आने का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि इस समय आपका शरीर अपना प्राकृतिक तालमेल बना रहा होता है, जोकि पूरी तरह से सामान्य है। एक बार यह तालमेल बैठ जाए, फिर आपके पीरियड हर महीने आना शुरू हो जाते हैं।

क्या माहवारी में परेशानी होती है?

कई महिलाओं को उनके पीरियड आने के पहले के कुछ हफ़्तों से प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम या पीएमएस का अनुभव होता है। जिन्हें मूड स्विंग्स, मुहांसे, एंग्जायटी (उत्कंठा), पेट फूलना, चिड़चिड़ाहट या गुस्सा आने जैसे लक्षणों से समझा जा सकता है।

What is a Period? - Image 3 - Stayfree - hi-IN

आपको अपने पीरियड के शुरुआती कुछ दिनों में दर्द महसूस हो सकता है। इसमें पीरियड के दिनों में कमर दर्द के साथ-साथ आपको पेट के नीचले हिस्से में दर्द या हल्का पेट दर्द हो सकता है।

वैसे तो पीरियड के दौरान दर्द एक आम बात है, लेकिन अगर यह दर्द असहनीय हो जाए और आपके रोजमर्रा के जीवन पर असर डालने लगे तो बेहतर होगा कि दर्द का सही कारण जानने के लिए आप अपने डॉक्टर को दिखाएं।

पीरियड के समय होने वाले दर्द को कैसे कम करें?

आमतौर पर जैसे-जैसे दिन बीतते जाते हैं पीरियड का दर्द कम होता जाता है लेकिन अगर पीरियड का दर्द आपके रोज के कामों में रुकावट ला रहा है तो आप इन नुस्खों को आजमा सकते हैं:

  • एक हॉट वाटर बैग या दर्द से चटकारा देने वाला गर्म पैड आपके पीरियड के दर्द को असरदार रूप से कम कर सकता है।

  • दर्द निवारक दवाई लें।

हालाँकि अगर दर्द निवारक गोलियों से पीरियड के दर्द में कोई राहत ना मिले, तो आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

पीरियड के वक़्त काम आने वाले अलग-अलग प्रोडक्ट कौन से हैं?/पीरियड मैनेजमेंट के अलग-अलग प्रोडक्ट कौन से हैं?

सबसे ज़रूरी चीज जो आपके पीरियड का अनुभव आरामदायक बना सकती है, वो है पीरियड के लिए सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना। पीरियड के लिए ऐसे प्रोडक्ट चुनना जो आपकी ज़रूरतों को पूरा करें आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि आपको उसके लिए कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके देखना होगा। इसलिए ज़रूरी है कि अपने लिए सही प्रोडक्ट का फैसला करने से पहले आप अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। आपका प्रोडक्ट आपके पीरियड में होने वाले बहाव के हिसाब से होना चाहिए।

हम समझते हैं कि पीरियड आपके लिए दर्द और परेशानी भरा हो सकता है। स्टेफ्री, में हम पीरियड के लिए ऐसे ख़ास प्रोडक्ट बनाते हैं जो सुरक्षित होने के साथ-साथ आरामदायक भी हों ताकि आप खुलकर अपना जीवन जी सकें। स्टेफ्री के सेनेटरी नेपकिन की रेंज आपके लिए कई तरह के प्रोडक्ट लाती है, ताकि आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट चुन सकें।

What is a Period? - Image 4 - Stayfree - hi-IN

ज़रूरी बातें

लड़कियों के लिए पीरियड बस एक बड़ा होने की प्रक्रिया है और इसमें किसी भी तरह की शर्म की कोई बात नहीं है। अगर आपके मन में इससे जुड़ी कोई भी दुविधा या सवाल हो तो अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहन, या डॉक्टर, या टीचर से इस पर खुलकर बात करने की कोशिश करें।

पीरियड | पीरियड में होने वाली ऐंठन | पीरियड में होने वाला दर्द

संबंधित प्रॉडक्ट

स्टेफ्री® सिक्योर नाइट्स

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® सिक्योर नाइट्स

100% लीकेज प्रोटेक्शन के साथ चिंता मुक्त नींद पाएँ
स्टेफ्री® सिक्योर कॉटनी XL

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® सिक्योर कॉटनी XL

बेस्ट एवर* स्टेफ्री® सिक्योर कॉटनी कवर के साथ
Stayfree® Dry-Max® All Night

सैनिटरी नैपकिन

Stayfree® Dry-Max All Night

रात भर पूरा लीकेज प्रोटेक्शन*
स्टेफ्री® सिक्योर® ड्राय XL

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® सिक्योर® ड्राय XL

बेस्ट एवर* स्टेफ्री® सिक्योर ड्राय कवर के साथ
Stayfree® Advanced All Night

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® एडवांस्ड ऑल नाइट

रात भर पूरा लीकेज प्रोटेक्शन
स्टेफ्री® सिक्योर नाइट्स

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® सिक्योर नाइट्स

100% लीकेज प्रोटेक्शन के साथ चिंता मुक्त नींद पाएँ
स्टेफ्री® सिक्योर कॉटनी XL

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® सिक्योर कॉटनी XL

बेस्ट एवर* स्टेफ्री® सिक्योर कॉटनी कवर के साथ
Stayfree® Dry-Max® All Night

सैनिटरी नैपकिन

Stayfree® Dry-Max All Night

रात भर पूरा लीकेज प्रोटेक्शन*
स्टेफ्री® सिक्योर® ड्राय XL

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® सिक्योर® ड्राय XL

बेस्ट एवर* स्टेफ्री® सिक्योर ड्राय कवर के साथ
Stayfree® Advanced All Night

सैनिटरी नैपकिन

स्टेफ्री® एडवांस्ड ऑल नाइट

रात भर पूरा लीकेज प्रोटेक्शन
Period Cramps
Period Pain
पीरियड्स दौरान
Checklist for Women's hygiene routine
पीरियड्स दौरानमेंस्ट्रुअल साइकिल (मासिक धर्म) की स्टेज और बहुत कुछ
मेंस्ट्रुअल साइकिल में चार फेज़ होते हैं और 24 से 38 दिनों के बीच खत्म होते हैं। आइए जानें कि हर फेज़ शरीर पर किस तरह असर करता है
और पढ़ें
img_0459_1_1-hi-in
प्यूबर्टीबेटी के साथ पीरियड के बारे में बातचीत करना
अपनी बेटी से बात करें कि पीरियड आना सामान्य है और स्वस्थ होने की निशानी है। अपनी बेटी से मेंस्ट्रुएशन साइकिल के बारे में बात करने के लिए यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं ताकि पीरियड को लेकर समाज में जो गलत धारणाएँ हैं, उन्हें बदला जा सके।
और पढ़ें
Stayfree® India White Logo
प्रॉडक्ट
  • सभी प्रॉडक्ट
  • कॉटनी कम्फर्ट नैपकिन
  • ड्राय फील नैपकिन
Company
  • हमसे संपर्क करें
Learn
  • पीरियड ब्लॉग
  • #ItsJustAPeriod
  • सस्टेनेबिलिटी
कानूनी
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
  • गोपनीयता सूचना
  • केनव्यू इंडिया सहमति वापसी
  • कानूनी नोटिस

© JNTL Consumer Health (India) Private Limited 2023-25.

यह साइट JNTL Consumer Health (India) Private Limited द्वारा पब्लिश की गई है जो इसके कंटेंट के लिए पूरी तरह ज़िम्मेदार है। यह भारत के विज़िटर के उद्देश्य से बनाई गई है। इस साइट में उन वेबसाइट के लिंक हो सकते हैं जिन पर हमारी गोपनीयता सूचना लागू नहीं होती है। हम आपको आपके द्वारा देखी जाने वाली हर वेबसाइट की इस्तेमाल करने की शर्तें और गोपनीयता सूचना पढ़ने की सलाह देते हैं। *साइट का पिछला अपडेट: फ़रवरी २१, २०२५

खंडन: स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह सिर्फ एक सामान्य शैक्षणिक सहायता के तौर पर दी गई है। इसका उद्देश्य मेडिकल या स्वास्थ्य देखभाल की सलाह के तौर पर या किसी व्यक्तिगत परेशानी के लिए मेडिकल निदान या उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाना नहीं है। इसका उद्देश्य आपके सबसे अलग तथ्यों से परिचित क्वालिफाइड स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से पेशेवर सलाह और सर्विस के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाना भी नहीं है। किसी भी मेडिकल कंडीशन के बारे में और कोई भी नया उपचार शुरू करने से पहले हमेशा अपने चिकित्सक या किसी और क्वालिफाइड स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें।